जौनपुर : अवैध तमंचे के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर : अवैध तमंचे के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                   अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात्रि बारा मोड़ के समीप से एक आरोपित को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपित गोवध निवारण अधिनियम में वांछित था। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार वह अपने हमराह उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल रंजन कुमार सिंह, बरमेश्वर यादव के साथ रात्रि लगभग सवा नौ बजे बारा मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे तभी एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसे पकड़ने के बाद उसने पूछताछ में अपना नाम परवेज आलम उर्फ बबलू पुत्र शब्बीर निवासी बाराकला बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपित गोवध निवारण अधिनियम में वांछित है।
Previous articleजौनपुर : डिस्कवरी लैब से बच्चों में होगा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास- मनीष वर्मा
Next articleजौनपुर : वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का लगाया आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?