जौनपुर : वैक्सीन का सत्यापन कर रहे शिक्षक को मनबढ़ों ने पीटा, 3 पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर : वैक्सीन का सत्यापन कर रहे शिक्षक को मनबढ़ों ने पीटा, 3 पर मुकदमा दर्ज

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण के सत्यापन का कार्य कर रहे शिक्षक की गांव के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। जिसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। घटना से आक्रोशित शिक्षकों ने थाने पर पहुंचकर आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग की।

क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी रारी कला प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक राजबहादुर यादव की ड्यूटी नरेंद्रपुर गांव में टीकाकरण के सत्यापन के लिए लगाई गई थी। निर्धारित समय पर पहुंचकर वह एएनएम के साथ टीकाकरण कार्य का सत्यापन कर रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ युवक पहुंचकर शिक्षक से घर पर चलकर सत्यापन व टीकाकरण करने की बात कहने लगे। जब शिक्षक ने कहा कि हमारी ड्यूटी जहां लगी है वहीं सत्यापन करेंगे। इसी बात को लेकर युवकों ने शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। थोड़ी देर में सीएचसी के अधीक्षक डा. संजय दुबे मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

उधर, खबर लगते ही खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र देव मिश्र सहित शिक्षकों की भीड़ थाने पर पहुंची और सभी कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगे। शिक्षक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस संजय तिवारी, आयुष तिवारी व पवन तिवारी पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
Previous articleजौनपुर : गोवंश वध के मामले में दो आरोपित चढ़े हत्थे
Next articleजौनपुर : तहसीलदार को दण्डित करने का जनपद न्यायाधीश ने दिया अल्टीमेटम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?