जौनपुर : तहसीलदार को दण्डित करने का जनपद न्यायाधीश ने दिया अल्टीमेटम
सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में आरोपित की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर होने के बाद भी जमानतदारों के हैसियत का सत्यापन दो माह बीत जाने के बावजूद न होने के कारण आरोपित जेल में हैं। इसे लेकर जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने तहसीलदार मछलीशहर को दंडित करने का अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि तहसीलदार का कृत्य हाईकोर्ट के निर्णय की अवमानना की श्रेणी में आता है। एक फरवरी तक विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर अवमानना का वाद दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


















