जौनपुर : व्यक्तित्व विकास के लिये ट्रेनिंग जेसीआई की आत्मा- वसुंधरा
# जेसीआई जौनपुर ने किया ओरिएण्टेशन ट्रेनिंग का आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर की अग्रणी संस्था जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष डॉ संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में नगर के एक होटल में ओरिएण्टेशन ट्रेनिंग का आयोजन हुआ जिसकी मुख्य अतिथि/प्रशिक्षक के रूप में रीजन डी की मण्डल उपाध्यक्ष वसुंधरा सिंह रहीं।

इस मौके पर सर्वप्रथम अध्यक्ष डा. पाण्डेय ने सदस्यों के साथ मुख्य अतिथि को बुके भेंट करके उनका स्वागत किया। इसके पश्चात ट्रेनिंग प्रारम्भ की गयी जिसमें प्रशिक्षक ने जेसीआई के संदर्भ में तमाम बातें बताते हुए कहा कि जीवन में व्यक्तित्व विकास के लिये विभिन्न क्षेत्रों में संस्था आपको सीखने का अवसर प्रदान करती है। इसी क्रम में संस्था के पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को समाज का सच्चा नागरिक बनने के लिये सबसे पहले अपने व्यक्तित्व को निखारने की आवश्यकता है।



















