जौनपुर : विवाहिता की संदिग्ध मौत, चोरी से अंतिम संस्कार करने के बाद दर्ज हुआ केस
# मृतका के पिता की तहरीर पर जेठ, जेठानी और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत खानपुर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल पक्ष के द्वारा गोपनीयता के साथ मायका और स्थानीय पुलिस को बगैर सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी होने पर देर रात थाने पर पहुंचे मृतका के पिता ने जेठ, जेठानी और पति के खिलाफ दहेज हत्या तथा साक्ष्य मिटाने में सहयोग करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। देर रात पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनाक्रम में संलिप्त दिखाए गए ग्राम प्रधान के प्रकरण की पुलिस छानबीन कर रही है।



















