जौनपुर : व्याजखोरों से परेशान व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या
# मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
ऊदपुर गांव में शनिवार को 52 वर्षीय बिंद्रा प्रसाद गुप्ता ने विषाक्त पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। सुसाइड नोट में उन्होंने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।रात में बिंद्रा प्रसाद गुप्ता ने घर में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन को जानकारी हुई। अस्पताल ले जाने के लिए स्वजन के बुलाने पर एंबुलेंस पहुंची, किंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।



















