जौनपुर : अब बिना रजिस्ट्रेशन के रामघाट पर नहीं होगी अंत्येष्टि
# श्मशान घाट पहुंचकर सीआरओ ने पूछताछ कर दिया निर्देश
# कहा, मृतक के स्वजन को दिया जाएगा दाह संस्कार प्रमाण पत्र
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिले के सबसे प्रमुख पंचहटिया स्थित श्मशान रामघाट पर सोमवार से बिना रजिस्ट्रेशन शव का दाह संस्कार नहीं हो सकेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए घाट पर एक कमरे में चौबीसों घंटे एक व्यक्ति मौजूद रहेगा। जिला प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 पहले ही निर्धारित कर रखा है। इसका पालन न करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय रविवार की सुबह 11 बजे रामघाट पर धमक पड़े। दो टूक कहा कि सोमवार से बिना रजिस्ट्रेशन एक भी शव का दाह संस्कार न किया जाए। रजिस्टर में नाम व पता सहित पूरा विवरण दर्ज किया जाय।

















