जौनपुर व शाहगंज में रुकेगी छपरा व मऊ-आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेनें
# यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का निर्णय,दिल्ली आवागमन होगा आसान
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
पूर्वांचल के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा देने के उद्देश्य से रेलवे विभाग ने छपरा-आनंद विहार तथा मऊ-आनंद विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।दोनों ट्रेनों का ठहराव जौनपुर और शाहगंज रेलवे स्टेशन पर किया गया है,जिससे जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 02527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष ट्रेन 19 जून को छपरा से दोपहर 1:45 बजे प्रस्थान करेगी।यह ट्रेन बलिया,मऊ और आजमगढ़ होते हुए शाम 6:15 बजे शाहगंज तथा शाम 6:58 बजे जौनपुर पहुंचेगी।इसके बाद सुल्तानपुर, लखनऊ,कानपुर सेंट्रल,अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी क्रम में 05129 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष साप्ताहिक गाड़ी 19 जून को दोपहर 1:45 बजे मऊ से रवाना होगी।यह ट्रेन मुहम्मदाबाद, आजमगढ़ और खुरासन रोड होते हुए शाम 4:15 बजे शाहगंज तथा शाम 5 बजे जौनपुर पहुंचेगी।इसके बाद जंघई,प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल के रास्ते अगले दिन सुबह 5:45 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।रेलवे के इस निर्णय से जौनपुर,शाहगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।यात्रियों ने रेलवे के इस कदम का स्वागत किया है।


















