जौनपुर : शराब के नशे में लाईसेंसी रिवाल्वर से फायर करने वाले तीन गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा-निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने शराब के नशे में लाईसेंसी रिवाल्वर से फायर झोंकने वाले अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया वहीं रिवाल्वर को जब्त कर लिया गया।बताते हैं कि गत 16 मई को पालिटेक्निक चौराहे के पास अंग्रेजी शराब के दूकान के पास अभियुक्त प्रदीप कुमार सिंह पुत्र हरिहर प्रसाद सिंह निवासी कोपा थाना शाहगंज द्वारा शराब के नशें में अपने साथियों के साथ अपनी लाईसेन्सी रिवाल्वर संख्या- A4090/12 से तीन राउण्ड जमीन में फायर किया था।


















