व्यायाम व समय से जांच से कम होंगे उच्च रक्तचाप- प्रो. वंदना राय
# वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में मंगलवार को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया गया।इस अवसर पर प्रो. वंदना राय ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष उच्च रक्तचाप के कारण 16 लाख लोगों की मौत हो जाती है। यह बीमारी दिन प्रतिदिन भयानक रूप लेते जा रही है। व्यायाम की कमी व शहरी दिनचर्या के कारण शहरों में ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले अधिक लोग तनाव के शिकार हो रहे हैं। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है, क्योंकि उच्च रक्त चाप होने पर ये शरीर के सभी अंगों को प्रभावित करता है।



















