जौनपुर : शराब ठेके पर हुए विवाद में पत्थर से कूच कर अधेड़ की हत्या, एक गिरफ्तार
मड़ियाहूं। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 कोतवाली क्षेत्र के गौरही महादेव बाजार में शुक्रवार की रात शराब के ठीके पर मनबढ़ युवकों ने मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ को पत्थर से कूच कर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। हत्या की जानकारी होते ही बाजार के व्यापारियों ने धड़ाधड़ दुकानें बंद कर लोग अपने घरों को चल दिये। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई द्वारा तीन लोगों की नामजद तहरीर के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के भुसेहरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव 50 वर्ष पुत्र स्व राज नरायन यादव शुक्रवार की रात गौरही महादेव पर आए हुए थे। बाजार के देशी शराब की दुकान के बगल स्थित रामदुलार पटेल के चाय पान की दुकान पर बैठकर कुछ लोगों से बातें कर रहे थे। तभी गांव के ही दो मनबढ़ चाय पान की दुकान पर पहुंच किसी बात को लेकर सुरेंद्र यादव से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात मारपीट पर आ गई। दोनों ने सुरेंद्र यादव को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जब वह जमीन पर गिर पड़े तो दोनों मनबढ़ो ने पास पड़े बड़े-बड़े पत्थरों से मारकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना भुसेहरा गांव स्थित सुरेंद्र यादव के परिजनों को लगी तो वहां से उनके बड़े भाई राजेंद्र यादव समेत परिजन बाजार में पहुंचे लहूलुहान पड़े सुरेंद्र को चिकित्सक को दिखाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र यादव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
घटना के संबंध में शनिवार सुबह क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि बीती रात शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें ईट पत्थर से मारपीट कर हत्या कर दी गई है। तीन लोग इसमें नामजद है जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो लोगों को जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं शराब ठेके के गद्दीदार पारस यादव के बताया ने कि शराब पीने के दौरान इन लोगों को आपस में किसी रिश्ते को लेकर बहस चल रही थी उसके बाद उन लोगों ने एक पत्थर से मार कर हत्या कर दी। प्रकाश ने बताया कि जब वह लोग मार रहे थे तो मैं वहां से भाग गया था।