जौनपुर : शराब व बीयर की दुकान को हटवाने के लिए हियुवा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : शराब व बीयर की दुकान को हटवाने के लिए हियुवा ने सौंपा ज्ञापन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                    हिंदू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष कृष्णकांत उर्फ केके यादव के नेतृत्व में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान को मेन रोड से हटवाने व दुकानदारों द्वारा मूल्य से अधिक दामों में बेचने के संबंध में केराकत उप जिलाधिकारी माज अख्तर को पत्रक सौंपकर कार्यवाही की मांग की।
आगे कहा कि बाजार में शराब की दुकान होने से शाम को ही सड़क जमावड़ा लग जाता है जिससे दुर्घटना होने की प्रबल संभावनाएं बनी रहती है। जनहित को देखते हुए शराब की दुकान मेन रोड से हटवाने की मांग की गई। इस अवसर पर केराकत हिंदू युवा वाहिनी के तहसील कृष्णकांत यादव, अनुराग यादव, सौरभ दुबे, विष्णु गुप्ता, विकास दुबे, संदीप, गोविंद, करन, गोविंद मौर्या, अभिषेक तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : श्री चंद्रकेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं का डीएम एंव एसपी ने लिया जायजा
Next articleजौनपुर : शहीदों से धन्य हुई है हौज की माटी- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?