जौनपुर : श्री चंद्रकेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं का डीएम एंव एसपी ने लिया जायजा
चंदवक। विनोद कुमार तहलका 24×7 आजमगढ़ वाराणसी राज्य मार्ग के मुख्य तिराहे पर स्थित श्री चंद्रकेश्वर मन्दिर पर सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने पहुँचकर मत्था टेक कर क्षेत्र में अमन चैन के लिये प्रार्थना किये। वहीं कांवड़ लेकर जल चढ़ाने आ रहे दर्शनार्थियों की सुविधाओं के लिए किए गए व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारी द्वय ने कांवरियों के रुकने, जल जलपान की व्यवस्था, आपात चिकित्सा सुविधा की विस्तार से जानकारी ली। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न इसके लिए थानाध्यक्ष रमेश कुमार को विशेष हिदायत दी। इस अवसर पर एसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी डॉ. छोटेलाल तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।