जौनपुर : शराब सेल्स मैन से लूटकांड का चौबीस घंटे के भीतर पर्दाफाश
# टीडी कालेज के छात्र नेता समेत पांच गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सोइथा गांव के पास शराब सेल्स मैन को लूटने वाले लूटेरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, इस वारदात में टीडी कालेज का छात्र नेता समेत पांच लोग गिरफ्तार हुए है। पकड़े गए आरोपियों कर कब्जे से लूट का 64400 रुपया, दो कट्टा व 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा आपराधियों की गिरफ्तारी, अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूं अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में में प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे द्वारा हमराही पुलिस बल के सहयोग से मुखबिर खास की सूचना पर 10 जून की सुबह करीब 8.20 बजे सोईथा मजार के पास आबकारी दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट कर लूट करने वाले अभियुक्त 1. अंकुश चौहान पुत्र राम लाल चौहान निवासी सराय कालीदास थाना मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर उम्र 23 वर्ष, 2. धीरज यादव पुत्र सियाराम यादव ग्राम परियांव कुड़वा थाना लाईन बाजार जिला जौनपुर उम्र 20 वर्ष, 3. विपिन यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी सराय कालीदास थाना मड़ियाहूँ जौनपुर उम्र 23 वर्ष, 4. विजय प्रकाश यादव उर्फ बग्गड़ पुत्र धर्मराज यादव निवासी परियावां थाना लाईन बाजार जौनपुर उम्र उम्र 23 वर्ष, 5. पीयूष यादव पुत्र राम बहाल यादव निवासी रारी परियावां निवासी लाईन बाजार जिला जौनपुर उम्र 21 वर्ष को सिद्धनाथ बाग सराय कालीदास के पास से आज सुबह 5.10 बजे को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे वहाँ पर लूटे गये रूपयो का बंटवारा कर रहे थे।

अभियुक्तगण के कब्जे से सेल्समैन के पास से लूटा गया कुल 64400 रुपया रुपया बरामद कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त की गयी दो अदद मोटर साईकिल एक सफेद रंग की अपाचे मोटर साईकिल नम्बर UP62 CG 0946 व दूसरी गोल्डेन कलर की होण्डा मोटर साइकिल नम्बर UP62 AB 1200 एंव दो अदद कट्टा .315 बोर व 3 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।


















