जौनपुर : पिता-पुत्र की मौत से स्वजनों पर टूटा पहाड़
# पत्नी और बहू की एक साथ उजड़ गई मांग
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत सम्मनपुर गांव निवासी पिता-पुत्र के स्वजनों के लिए शुक्रवार का दिन दिल दहला देने वाला रहा, इसकी पीड़ा वे आजीवन भूल नहीं पायेगे। कहते है प्रकृति कब और क्या लीला रच दे यह किसी को भी पता नहीं होता। पिता-पुत्र दोनों एक ही बाइक से तड़के सुबह रिश्तेदार के घर हुई मौत के गम में शामिल होने गये थे। उन्हें क्या पता था कि यही संवेदना प्रकट करना उन दोनों के जीवन की अंतिम जिम्मेदारी होगी। इसके बाद समाज के लोग उनके घर आकर स्वजनो को ढांढस बंधाएगे।

सदैव वही हुआ है जो प्रकृति ने चाहा। पिता-पुत्र की एक साथ हुई मौत से स्वजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। एक साथ विधवा हुई सास-बहू दोनों राते-रोते बेसुध हो जा रही है। परिजनों के करुण क्रंदन से गांव में शोक की लहर छा गयी।गांव निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य रमेश तिवारी अपने पुत्र कृष्ण कुमार के साथ शुक्रवार की भोर बाइक पर बैठ बक्शा थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में अपने रिश्तेदार के निधन पर स्वजनों को ढांढस बंधाने गये थे।


















