जौनपुर : शहीद वीरेंद्र प्रसाद सरोज की स्मृति में बनेगा स्मारक

जौनपुर : शहीद वीरेंद्र प्रसाद सरोज की स्मृति में बनेगा स्मारक

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गाँव निवासी वीरगति को प्राप्त बीएसएफ में तैनात प्रधान आरक्षक वीरेंद्र प्रसाद सरोज के परिजनों की सुधि विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने लिया है। उन्होंने जानकारी होने पर उनकी याद में शहीद स्मारक का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया है।
विधायक मिश्र के कहने पर एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को भेज कर जमीन भी चिन्हित कर लिया है। चिन्हित जमीन पर खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने अपने अधीनस्थ को भेज कर शहीद स्मारक निर्माण के लिए कार्य योजना बनाने का निर्देश जारी किया है। बुद्धवार को खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव, पंचायत सचिव दुर्गेश तिवारी तथा ग्रामप्रधान सुनील पाल ने चिन्हित जमीन का जायजा लिया।
विधायक श्री मिश्र ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में अविलम्ब शहीद स्मारक के लिए कार्य शुरू हो जाना चाहिए। वीरगति को प्राप्त वीरेंद्र प्रसाद सरोज के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि अब तक राज्य व केन्द्र सरकार ने कभी भी पिता की शहादत को याद नहीं किया और न तो परिजनों की सुधि ही लिया। नौ वर्ष पिता की शहादत बीत जाने पर विधायक मिश्र ने उनके नाम पर शहीद स्मारक बनवाने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि 26 अगस्त वर्ष 2013 को सामरिक मुख्यालय 161 बटालियन सीमा सुरक्षा बालीमेला (उड़ीसा) जो कि एनटी नक्सल आपरेशन क्षेत्र में तैनात थे। तीन अधीनस्थ अधिकारी तथा 15 अन्य कार्मिक जिसमें मुख्य आरक्षक वीरेंद्र प्रसाद सरोज भी शामिल थे। तीन वाहनों में सवार बटालियन मुख्यालय गांधीनगर गुजरात के लिए रवाना हुई। क्षेत्रीय सीमा सुरक्षा बल कोरापुट में रात बिताने के बाद पार्टी दूसरे दिन 27 अगस्त 2013 को आगें के लिए लोग रवाना हुए।
पोटांगी से विशाखापट्टनम की तरफ करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद लगभग 9.30 बजे नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट के साथ भारी तादाद में गोला बारी कर दिया। विस्फोट में पांच टन वाहन जहाँ क्षतिग्रस्त हो गयी जिसमें निरीक्षक सामान्य ड्यूटी गौरव गोडवेले के साथ मुख्य आरक्षक वीरेंद्र प्रसाद सरोज एवं अन्य पांच कार्मिक सवार थे। उसमें से मुख्य आरक्षक वीरेंद्र प्रसाद सरोज तथा तीन कार्मिक घटना स्थल पर ही वीरगति को प्राप्त हो गये थे।
Previous articleजौनपुर : सीएचसी में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड के अभाव से जनता हलकान
Next articleजौनपुर : 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?