जौनपुर : सीएचसी में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड के अभाव से जनता हलकान

जौनपुर : सीएचसी में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड के अभाव से जनता हलकान

मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज में आवश्यक उपकरणों के अभाव में मरीजों, गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जनपद के स्वास्थ्य विभाग को विल्कुल नही पता रहता है कि यहां इस अस्पताल में आये दूर दराज से मरीजों के साथ क्या हो रहा है।
सीएचसी अधीक्षक के कथनानुसार लगभग 200 से 250 मरीज प्रतिदिन आते है। उसमे कुछ मरीज ऐसे भी होते है जिन्हें एक्स-रे की तत्काल जरुरत पड़ती है जो यहाँ उपलब्ध नही है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत भी कराया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक्स-रे के लिए 20 किलोमीटर दूर जौनपुर जाना पड़ता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग मूक दर्शक बना हुआ है।
सीएचसी मुफ्तीगंज अधीक्षक डॉ श्रवण कुमार यादव ने कहा कि सरकार की व्यवस्था है हम चाहते है कि अस्पताल में समुचित व्यवस्था बढ़े जिससे लोगो को होने वाली परेशानी न हो। क्षेत्र के समाज सेवक दीनानाथ राय, हरिओम, पंकज राय, दिलीप मोदनवाल, बृजेश यादव, शम्भूनाथ राय, मुन्नालाल विश्वकर्मा, सुधीर यादव, संजय दूबे आदि लोगो ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियो का ध्यान सीएचसी मुफ्तीगंज की तरफ आकर्षित कर तत्काल कदम उठाने की मांग किया है।
Previous articleजौनपुर : निपुण भारत मिशन के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
Next articleजौनपुर : शहीद वीरेंद्र प्रसाद सरोज की स्मृति में बनेगा स्मारक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?