जौनपुर : शाहगंज को जिला बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा पत्रक

जौनपुर : शाहगंज को जिला बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा पत्रक

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                शाहगंज को जिला बनाने व नगर में बाईपास मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के सह संयोजक पंकज सिंह अंकुर ने केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से दिल्ली में मुलाकात करके पत्रक सौंपा।

सौंपे गए पत्रक में मांग की गई कि प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र शाहगंज को जिला बनाया जाए। नगर में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास का निर्माण कराया जाए। इसके साथ शाहगंज नगर पालिका सीमा क्षेत्र का विस्तार किया जाए जिससे क्षेत्र का चौमुखी विकास हो सके। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व पार्टी के महासचिव तरुण चुघ ने मांगो के संबंध में सार्थक सहयोग को लेकर आश्वस्त किया।
Previous articleजौनपुर : बिजली की न्यूनतम लागत का स्रोत है जीवाश्म ईंधन- डॉ. के. नामसिवायम
Next articleजौनपुर : डॉ संदीप पाण्डेय को मिला बेस्ट प्रेसीडेंट ऑफ रीजन का अवार्ड
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?