जौनपुर : शिकायत मिलते ही फिर से शुरु हुई नहरो की साफ-सफाई

जौनपुर : शिकायत मिलते ही फिर से शुरु हुई नहरो की साफ-सफाई

सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
              नहरों की सिल्ट सफाई में भारी गोलमाल की शिकायत उच्चाधिकारियों से होते ही विभाग एक बार फिर से संबंधित नहरों की सफाई में जुट गया है। शनिवार को सराय मोहिउद्दीनपुर माइनर की सफाई अवर अभियंता संदीप मौर्य ने स्वयं की देख-रेख में जेसीबी लगवाकर कराया।
बरसात के बाद गेहूं की बुआई के पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की सफाई का टेंडर निकाला जाता है। ज्यादातर ठेकेदार बिल रेट पर टेंडर लेकर काम तो ले लेते हैं किंतु उसकी गुणवत्ता को ध्यान नहीं देते। इस वर्ष भी तमाम नहरों की सफाई के नाम पर सिर्फ खेल खेला गया। जिससे किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। समाचार-पत्र के माध्यम से जब यह खबर जिलाधिकारी तक पहुंची तो सम्बंधित अधिकारी को फटकार लगी। शनिवार को जेई संदीप मौर्य की देख-रेख में सराय मोहिउद्दीनपुर माइनर की सफाई नए सिरे से शुरू की गई। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सफाई ठीक से न होने की शिकायत पर फिर से सफाई का कार्य कराया जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : बाल मेला एंव विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने किया प्रतिभाग
Next articleगाजीपुर : अवैध असलहे संग तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?