गाजीपुर : अवैध असलहे संग तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गाजीपुर : अवैध असलहे संग तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7
             थाना क्षेत्र के उचौरी-पाखीपुर सीमा के पास सें तीन युवकों को अवैध असलहे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।तहलका प्रतिनिधि के अनुसार संजय मिश्रा ने बताया कि शनिवार की देर रात क्षेत्र के उचौरी-पाखीपुर सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक आते हुए दिखे। जब उन्हें रोका गया तो वह अपनी बाइक लेकर भागने लगे।
वहीं तुरंत हमाराहियो द्वारा उन्हें दौड़ाकर कर मौके सें पकड़ लिया गया। पकड़े गये युवकों सें कड़ाई सें पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नरेंद्र राजभर उर्फ़ छोटू पुत्र चन्द्रिका राजभर निवासी नसीरपुर थाना सैदपुर गाजीपुर, भगवानदास पुत्र लालजी राम निवासी दुर्जनपुर थाना सैदपुर गाजीपुर एंव कुतुबुद्दीन पुत्र मो. वकील निवासी माहपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर बताया। युवको के कब्जे से एक देशी पिस्टल 0.32 बोर, एक जिन्दा खोखा 0.32 बोर, एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर एंव एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी एंव गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : शिकायत मिलते ही फिर से शुरु हुई नहरो की साफ-सफाई
Next articleजौनपुर : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?