जौनपुर : शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी का सामान जला

जौनपुर : शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी का सामान जला

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत शाहमऊ गांव निवासी मोहम्मद अख्तर के घर में सोमवार की दोपहर विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में एक लाख से अधिक कीमत का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपट देखते ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी से पानी फेंकना शुरू किया। अंततः कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक अख्तर की गृहस्थी आग की भेंट चढ़ चुकी थी।
Previous articleजौनपुर : पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए किया जागरूक
Next articleअनवार पब्लिक स्कूल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?