सीएम योगी से श्रीकला और बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
जौनपुर की राजनीति से जुड़े दो प्रमुख चेहरों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई, मुलाकात ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है।जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके साथ एमएलसी बृजेश सिंह‘प्रिंसू’भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ की ओर से लिया गया था।देर शाम हुई इस बैठक में विधानसभा चुनाव 2027, पंचायत चुनाव तथा जौनपुर की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं।खास तौर पर जौनपुर की राजनीति में श्रीकला की सक्रियता और उनकी बढ़ती राजनीतिक भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई,जिसमें संगठन और क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों पर भी विचार-विमर्श हुआ।हालांकि बैठक को लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है,लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे बेहद अहम मुलाकात माना जा रहा है।
















