जौनपुर : श्रीदुर्गा पूजा महासमिति की नवीन कार्यकारिणी घोषित
# अनिल अस्थाना अध्यक्ष, राहुल पाठक को महासचिव की जिम्मेदारी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जनपद की केंद्रीय कमेटी श्रीदुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की आम सभा की बैठक अध्यक्ष विजय सिंह बागी की अध्यक्षता में जनपद के एक मैरिज हाल के प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 26 सितंबर 2022 से प्रारंभ होने जा रहे मां दुर्गा पूजन उत्सव को भव्य एवं विराट स्वरूप प्रदान करने के लिए जनपद के समस्त मां दुर्गा पूजन समितियों के अध्यक्ष/महासचिव आम सभा की बैठक में आमंत्रित किया गया।

दूर-दराज ग्रामीणांचल से आए हुए पूजन समिति के सदस्यों ने एवं शहरी क्षेत्र की पूजन समितियों के सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को भव्य एवं विराट स्वरूप प्रदान करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही साथ पूजन समितियों ने अध्यक्ष विजय सिंह बागी से अनुरोध किया कि आगामी आयोजन को देखते हुए जिला प्रशासन से पूजन व्यवस्था से संबंधित जो भी शासन के आदेश आए हैं उसकी संपूर्ण जानकारी जिला प्रशासन से लेने के पश्चात पूजन समितियों को जल्द से जल्द अवगत कराया जाए जिससे एक बार पुन: पुरानी परंपरा अनुसार आयोजन संपन्न हो सके।



















