जौनपुर : श्रीराम कथा सुनने से समाज की बुराइयों का होता है नाश

जौनपुर : श्रीराम कथा सुनने से समाज की बुराइयों का होता है नाश

# श्रीराम कथा के तीसरे दिन लंका कांड की महत्ता बताया

महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के सराय भानी गांव में चल रहे श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास विद्यार्थी जी महाराज ने कहा श्रीराम भक्त हनुमान जी के नाम जप मनन और ध्यान में जप यज्ञ देखने समझने को मिलता है उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य प्रभु श्रीराम जी की सेवा उनका ध्यान उनके ही नाम का सिमरन करना था उनके इस जप से उनके हम का सदा के लिए हनन कर उन्हें हनुमान बना दिया उक्त बातें और लंका कांड की महत्ता को बताते हुए उनके कृतियों का अनुसरण करने की बात कही।

वहीं मानस कोकिला स्वाति शुक्ला ने कहा के हर मनुष्य को श्रीराम कथा सुननी चाहिए श्रीराम कथा सुनने से समाज की बुराइयों को नष्ट किया जा सकता है। समाज में नई पीढ़ी को इस कथा के श्रवण से अपने अंदर व्याप्त कुरीतियों को नष्ट करने का ज्ञान मिलता है। पंडित लालजी उपाध्याय द्वारा कथा के तीसरे दिन तीसरे श्लोक की व्याख्या गुरुम शंकर रूपणम पर प्रकाश डाला। इस दौरान आयोजक जगदीश उपाध्याय चंद्र दत्त उपाध्याय ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट करते हुए प्रसाद वितरण करवाया।

वहीं कथा के बाद आरती में पहुंचे अखिल भारती ब्राह्मण महासभा रा. जिलाध्यक्ष अतुल कुमार दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय द्वारा आरती किया गया। मौके पर अरुण सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, गिरजा शंकर, शिव पूजन, राजनाथ चौबे, सभाजीत, हरगोविंद, विमलेश उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, लालजी सरोज, मोहनलाल मौर्य, धर्मराज मिश्रा, अरुण पाठक, ओम प्रकाश उपाध्याय, बेचन सिंह, कन्हैया लाल शर्मा, आलोक उपाध्याय सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : मुंह दबोच कर किशोरी को घर से उठा ले गए बदमाश
Next articleजौनपुर : फैजाबाद मे कार्यरत पुलिसकर्मी की मौत, घर में मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?