जौनपुर : मुंह दबोच कर किशोरी को घर से उठा ले गए बदमाश

जौनपुर : मुंह दबोच कर किशोरी को घर से उठा ले गए बदमाश

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               क्षेत्र के एक गांव में बीती रात अनुसूचित बस्ती की एक नाबालिक किशोरी को चार बदमाश मुंह दबाकर घर से दूर उठा ले गए। संजोग अच्छा था अभिभावकों की नींद खुल गई। संदेह होने पर शोर मचाते हुए खोजबीन करने लगे। घर से लगभग 500 मीटर दूर एक बगीचे में युवती को उठाकर ले गए चारों बदमाश शोरगुल देखते हुए मौके से फरार हो गए।

किशोरी डरी और सहमी आपबीती सारी बात अपने परिजनों को बताई। बस्ती के तमाम लोग युवती के साथ हुई घटना की जानकारी देने के लिए भारी मात्रा में रविवार को सुबह जफराबाद थाने पर पहुंचे। किशोरी के साथ घटना की जानकारी संज्ञान में लेते हुए पिता की तहरीर के पर जफराबाद थाना अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह एक नामजद तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में लग गई है। मुल्जिमो के गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष दबिश दे रहे हैं। थानाध्यक्ष जल्द ही गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जिस ज्ञात युवक पर आरोप है उसका कुछ दिन पहले किशोरी के भाई से बाइक को लेकर विवाद हो गया था और और थाने में सुलह समझौता भी हुआ था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
Previous articleजौनपुर : बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : श्रीराम कथा सुनने से समाज की बुराइयों का होता है नाश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?