जौनपुर : श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

जौनपुर : श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज का होली मिलन समारोह रविवार देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास के बाड़ा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अमरनाथ बबलू अध्यक्ष मोदनवाल समाज जौनपुर व अनूप मोदनवाल वरिष्ठ सलाहकार ने पूज्यपाद महर्षि मोदनसेन महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया।इसके बाद मनोज सोनी लोकगीत कलाकार ने होली खेले रघुवीरा अवध में गीत गाकर सभी का मन मोह लिया।

इसी क्रम में मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पुरुष वर्ग में वीरेंद्र मोदनवाल व महिला वर्ग में वंशिका मोदनवाल व बाल वर्ग में नैंसी मोदनवाल ने मटका फोड़ कर विजय हासिल की। इसके बाद समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आए सभी स्वजातीय बंधुओं का स्वागत उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ज्ञानचंद मोदनवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सलाहकार सुरेश शाही ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ, अमित, रविशंकर, ओम प्रकाश मोदनवाल, अमित, दया, बृजेश कुमार, संतोष कुमार भोटपर, शीतला प्रसाद, हीरालाल, विवेक कुमार, रामआसरे, राजीव कुमार, राम सजीवन, विनोद मोदनवाल, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे
Previous articleवाराणसी : होली मिलन समारोह में विदुषी हुई सम्मानित
Next articleजौनपुर : श्रीराम लला शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन से मिला प्रतिनिधि मंडल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?