जौनपुर : श्रीराम लला शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन से मिला प्रतिनिधि मंडल

जौनपुर : श्रीराम लला शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन से मिला प्रतिनिधि मंडल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                युवा बजरंग दल श्रीराम नवमी शोभा यात्रा समिति के नेतृत्व में 10 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम लला के जन्मोत्सव पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारी पूर्ण हो गई है।सुरक्षा, सफाई, विद्युत, पानी एवं अन्य व्यवस्था के संदर्भ में एक प्रतिनिधि मंडल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी से मिलकर मांग प्रेषित किया एवं व्यवस्था के संदर्भ में उन्हें अवगत कराया।

पत्रक के अनुसार शोभायात्रा पूर्व की भांति 10 अप्रैल दिन रविवार को सायंकाल 4 बजे भंडारी रेलवे स्टेशन के पास श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर सब्जी बाजार, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज होते हुए कजगांव पड़ाव पर भगवान श्रीराम के आरती व प्रसाद वितरण कर समापन होगी। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट के अलावा डीजे, बैंड बाजा, अखाड़ा सहित आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी।

वहीं पूरे मेला क्षेत्र में शोभायात्रा के संचालन के लिए लाउडस्पीकर लगाकर कोतवाली चौराहे से संचालन करने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाए जाएंगे इसके अलावा स्वयंसेवी संगठन सहित नगर वासियों से अपील किया गया कि स्वागत द्वार जलपान सहित अन्य माध्यम से अपनी सहभागिता निभाएं। प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सुधीर साहू बोल बंम, महासचिव संजीव चौरसिया, सुभाष गर्ग, रंजीत अग्रहरी, आलोक वैश्य, कृष्णा कुमार, श्रवण चौरसिया, विजय गुप्ता, अर्पित गर्ग आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न
Next articleजौनपुर : बीईओ ने पुरस्कार राशि से विद्यालय को बनाया स्मार्ट स्कूल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?