जौनपुर : संचारी रोग जागरूकता हेतु निकाली गई रैली

जौनपुर : संचारी रोग जागरूकता हेतु निकाली गई रैली

# डॉ मसूद अहमद खान ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में एक जुलाई से तीस जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत शुक्रवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसको पीएचसी सोंधी के डा. मसूद खान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली खेतासराय- खुटहन मुख्य मार्ग से होते हुए मुख्य चौराहा के समीप प्राचीन दुर्गा मन्दिर होते हुए विकास खण्ड शाहगंज सोंधी जाकर सम्पन्न हुई।

इसके पूर्व डा. खान ने उक्त अभियान के चलने वाली गतिविधियों के बारे में लोगों को संक्षिप्त में जानकारी देते हुए बताया कि सभी आशा, आंगनवाड़ी गांव में रोगियों को चिन्हित कर सर्दी, बुखार सहित क्षय रोग के लक्षण वाले मरीज को उपचार प्रदान करवाएंगी तथा वहीं कुपोषित बच्चों की भी पहचान कर उन्हें भी उपचार प्रदान करना है। इसके अलावा साफ- सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हुए रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली पीएचसी सोंधी से निकलकर खेतासराय- खुटहन मुख्य मार्ग होते हुए प्राचीन दुर्गा मन्दिर पहुँचा। वहां से पुनः वापस विकास खण्ड सोंधी के प्रांगण में जाकर सम्पन्न हो गयी। इस दौरान हम सब ने ठाना है, संचारी रोग हराना है, जौनपुर ने ठाना, दिमागी बुखार भागना है, कचरा कचरे दानी में, सोएं मच्छरदानी में, दूर होगा मलेरिया डेंगू रोग, अगर मिले सब का सहयोग… आदि स्लोगन लिखे तख्तियां को हाथ मे लेकर लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे।

रैली विकास खण्ड पहुँचने के बाद खण्ड विकास अधिकारी नन्दलाल ने रैली का समापन करते हुए संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में विभिन्न प्रकार के कीड़े- मकोड़े घर में घुसने लगते है इसके बचाव के लिए घर के खिड़कियों व दरवाजों में जाली का प्रयोग करें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, खुले में शौच में न जाएं, साफ- सफाई पर विशेष बल दिया। इस दौरान मुख्य रूप से अशोक कुमार कुशवाहा, सुजीत कुमार मौर्य, एडीओ पंचायत लक्ष्मीचंद्र, विजय कुमार, सीडीपीओ भैयालाल सहित सैडकों आशा आंगनवाड़ी कार्यक्रम में शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : पाइप लाइन टूटने से दर्जनों घरों की पानी सप्लाई ठप्प
Next articleजौनपुर : संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान का हुआ शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?