जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने लगाई फांसी

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने लगाई फांसी

सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                 सरपतहां थाना क्षेत्र के बसौली गांव में बीती रात संदिग्ध हालत में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी अख्तर उर्फ पप्पू (45) ने बुधवार की रात घर से कुछ दूर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे मे ले लिया। मृतक के भाई सुर्दीश अंसारी की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : मछली मारने को लेकर हुए विवाद में आधे दर्जन गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : जाम से मुक्ति के लिए थानेदार ने व्यापारियों से मांगा सहयोग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?