जौनपुर : मछली मारने को लेकर हुए विवाद में आधे दर्जन गिरफ्तार
सुईथाकलां
मो आसिफ
तहलका 24×7
सरपतहां थाना क्षेत्र के अमारी गांव में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनो पक्ष से आधे दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।जानकारी के अनुसार उक्त गांव में तालाब में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 दोनो पक्षों के लोगों को थाने पर लायी, थाने पर पहुंचते ही दोनो पक्ष फिर आपस में विवाद करना शुरू कर दिए।


















