जौनपुर : संविधान का सम्मान मतलब देश के वीर सपूतों का सम्मान- नीतू सिंह
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित प्राइमरी विद्यालय की प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने सरकार द्वारा निर्देशित कोरोना गाइडलाइन का पालन करते अपने सहायक अध्यापकों के साथ गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगाँठ पर झंडारोहण करने के पश्चात अपने उद्बोधन में कहा कि जिस समय हमारे देश को अंग्रेजी दासता से मुक्ति मिली थी उस समय हमारा अपना कोई कानून नहीं था हम अंग्रेजी सरकार द्वारा थोपे गयें कानून के अनुसार ही अपने देश की शासन प्रणाली को चला रहे थे जो एक तरह से हमें गुलामी का ही एहसास कराता रहता था, मगर हमारे कानूनविदो और नेताओं ने उस दासता को भी तोड़ने का प्रण लिया और 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का भगीरथ प्रयास किया।



















