जौनपुर : बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

जौनपुर : बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुद्धवार को क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, परिषदीय विद्यालयों व मान्यताप्राप्त तथा अमान्य विद्यालयों पर पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।

वहीं पुरानी मार्केट स्थित माँ दुर्गावती देवी बालिका शिक्षण संस्थान तेजीबाज़ार प्रांगण में रविवार को झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान रंगोली बनाकर विधि-विधान से भारत माता व झंडा पूजन किया गया, बड़े ही उत्साह के साथ विद्यालय परिवार के साथ 26 जनवरी मनाई गई, हालांकि ठंडक व कोविड-19 के कारण विद्यालय बंद बंद चल रहा है जिसके कारण बच्चों को उपस्थिति देखने को नही मिली, विद्यालय संस्थापक पूज्यनीय मां दुर्गावती देवी व प्रबंधक सन्दीप गुप्ता के हाथों झंडा रोहण किया गया तथा स्टाफ में मिष्ठान का वितरण किया गया। स्थानीय तेजीबाज़ार पुलिस चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने अपने सिपाहियों के साथ बड़े ही धूमधाम से झंडा रोहण किया, प्राथमिक विद्यालय तेजीबाज़ार की प्रधानाध्यापिका संध्या सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रतन सिंह, विरसादपुर प्रधान विकास यादव सहित सभी लोगों ने झंडा पूजन किया। जय हिंद इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र मिश्र ने अपने स्टाफ के साथ झंडा रोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सतीश चंद्र ऊमर वैश्य, प्रबंधक सन्दीप गुप्ता (पत्रकार), अम्बालिका गुप्ता, सतीश गुप्ता, संतोष सिंह, सहित विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : संविधान का सम्मान मतलब देश के वीर सपूतों का सम्मान- नीतू सिंह
Next articleजौनपुर : न्यू देल्ही पब्लिक स्कूल की प्रबंधक ने किया ध्वजारोहण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?