जौनपुर : संविधान दिवस पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने ली संविधान की शपथ

जौनपुर : संविधान दिवस पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने ली संविधान की शपथ

केराकत।
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
            तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी संस्थानों और सर्किल क्षेत्र के थानों और चौकियों पर शनिवार को संविधान दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने अपने अपने मातहतों छात्रों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई और उसका मर्म बताया।केराकत में स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ गौरव शर्मा ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया। इस मौके पर मधुसूदन पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, अरविन्द कुमार, संतोष यादव, रजत पाण्डेय, दीपमाला, नीलम, कुसुम आदि रही।
इसी क्रम में कोतवाली थाना में थाना प्रभारी संजय वर्मा ने हमराहियों को संविधान की शपथ दिलाई। यहां इंस्पेक्टर क्राइम दिग्विजय सिंह, इंस्पेक्टर विनीत मोहन पाठक आदि रहे। इसके आलावा केराकत ब्लाक के बीईओ मुकेश कुमार राय ने बांसवारी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संविधान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय के छात्रों, स्टॉफ और बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को संविधान का प्रस्तावना पढ़कर सुनाया।इस अवसर पर बीईओ ने कहा कि जन जन तक संविधान की जानकारी उससे प्राप्त मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में देश के हर नागरिक को जानकारी हो तभी संविधान दिवस की परिकल्पना साकार होगी। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, लालचंद यादव, सुशील सिंह, बीरेंद्र यादव आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : संविधान दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी 
Next articleजौनपुर : साक्षरता से होता है सभ्य समाज का निर्माण- मौलाना अब्दुर्रहीम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?