मऊ : सच को उजागर करने वाले पत्रकारों का हो रहा उत्पीड़न- घनश्याम पाठक
# पीपीसी सम्मान समारोह में उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान
# पीपीसी मऊ के नवागत जिलाध्यक्ष बने संजय कुमार सिंह, पत्रकारों में हर्ष
मऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
चिरैयाकोट में रविवार को पत्रकार प्रेस क्लब की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा के प्रदेश संयोजक मुन्ना दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आए दिन हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न पर पत्रकारों को एकजुट होने की जरूरत है। पत्रकार एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष नहीं किए तो शासन और प्रशासन पत्रकारों का उत्पीड़न इसी तरीके से करते रहेंगे।

श्री पाठक ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता बेहद ही चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। सच को खोजकर खबर बनाने वाले पत्रकारों पर तमाम तरह के दबाव डालने की साजिशें रची जा रही हैं, ताकि सच का गला घोटा जा सके। उन्होंने कहा कि धनबल और बाहुबल का बोलबाला रखने वाले कई लोग सच की खोज में जुटे पत्रकारों पर उलजुलूल आरोप भी लगाने पर संकोच नहीं कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में हालातों से निपटने के लिए पत्रकार प्रेस क्लब से जुड़े हुए पत्रकारों को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ कानूनी जंग लड़ने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। पीपीसी मऊ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पीपीसी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार दुबे ने यह प्रस्ताव रखा कि जिलाध्यक्ष अनुराग राय के व्यस्ततम कार्य होने की वजह से वह अपने पद का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा ऐसी परिस्थिति में नए जिलाध्यक्ष के रूप में पीपीसी के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह को नवागत जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया जाए।




















