जौनपुर : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर के डाकखाना तिराहे पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उक्त घायल युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक नगर के नोनहट्टा मोहल्ला निवासी सुनील कुमार (35) पुत्र राम अवध यादव ठेले पर सब्जी, अनाज आदि ढोने का काम करके परिवार की जीविका चलाता था। शनिवार रात सवा 12 बजे के करीब डाकखाना तिराहे पर आस-पास के लोगों ने उसे खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे स्थानीय राजकीय चिकित्सालय लेकर गई। जहां उसे गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जौनपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

















