जौनपुर : गिट्टी लदी ट्रक सड़क किनारे खंदक में पलटी, चालक घायल
# कोकना के महादेव शिक्षण संस्थान के पास हुआ हादसा
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र के कोकना गॉव स्थित महादेव शिक्षण संस्थान के पास रविवार की अलसुबह सतना से अम्बरी जा रही गिट्टी लदी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया जिससे ट्रक चालक गम्भीर ररूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।आजमगढ़ के भेड़िया मलगाँव निवासी जिलेदार मौर्य की गिट्टी लदी ट्रक सतना से बदलापुर होते हुए अम्बारी जा रही थी।


















