जौनपुर : सड़क हादसे में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
# स्क्वायर क्लब के तत्वावधान में अर्पित किया गया श्रद्धा-सुमन
शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
सिक्किम के समीप सड़क हादसे में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत को सामाजिक संस्था स्क्वायर क्लब लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया। संस्था के सदस्यों ने घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

शुक्रवार की शाम नगर के जेसीज चौक पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. आरिफ नदीम मसूरी के नेतृत्व में संस्था के लोगों ने सिक्किम सड़क दुर्घटना में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विक्रम सिंह, चंदन जायसवाल, अरशद अंसारी, हरीश चंद्र गौतम, जोगिंदर साहू, शैलेश नाग, नौशाद मंसूरी, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।















