जौनपुर : जरूरतमंदों को वितरित किया गया 735 कंबल

जौनपुर : जरूरतमंदों को वितरित किया गया 735 कंबल

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
                  तहसील प्रशासन द्वारा शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान 735 असहाय और जरूरतमंद लोगों को में कंबल वितरण किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कहा कि जन सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी अंकित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस कंबल वितरण से जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार महेंद्र सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, रूपेश जायसवाल, मंटू चौरसिया, अनुराग मिश्रा, चिंताहरण शर्मा, सुनील अग्रहरी, सलमान खान, कृष्ण कान्त सोनी, अखिलेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : सड़क हादसे में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
Next articleबीईओ व टीम एआरपी को डायट प्राचार्य ने किया सम्मानित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?