जौनपुर : सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हिन्दू राष्ट्र आवश्यक
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7 अयोध्या के तपस्वी जी की छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस महराज ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति बचाने के लिए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना अब नितांत आवश्यक हो गया है। देश विरोधी शक्तियां तरह तरह के कुचक्र रचकर हमारी विरासत के साथ साथ पूरे हिंदुस्तान को खंडित करना चाह रही है। उक्त बातें गुरुवार को अयोध्या से वाराणसी जाते समय पिलकिछा गांव के गोमती नदी तट पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जगद्गुरु ने कही।

उन्होंने कहा कि आज एक विशेष वर्ग के लोग हिन्दू को कमजोर करने में लगे हुए हैं। कहीं लव जिहाद के बहाने तो कहीं हिंसा के बल पर सीधे साधे हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। खुलेआम विरोधी देश पाकिस्तान की जयकार की जा रही है। वॉलीवुड में भी हमारी संस्कृति और भगवा का अपमान किया जा रहा है। ऐसी हालत में देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाना और भी आवश्यक हो गया है। इनके साथ अयोध्या के महंत रामसुमिरन दास और शनि बाबा भी मौजूद रहे।


















