जौनपुर : मनरेगा के काम की धीमी रफ्तार और साइन बोर्ड नदारद देख बीडीओ हुए नाराज
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
खुटहन बीडीओ वीरभानु सिंह ने गुरुवार को मनरेगा से कराए जा रहे छह गांव के पक्के कामों का स्थलीय निरीक्षण किया। कई गांवों में काम की प्रगति धीमी और कहीं काम पूरा होने के बाद भी साइन बोर्ड न देख वे नाराजगी जाहिर किए। उन्होंने जिम्मेदारो को इसके लिए सख्त निर्देश दिया।

निरीक्षण को ईश्वरपुर गांव पहुंचे बीडीओ ने निर्माणाधीन सीसी रोड के काम की प्रगति धीमी देख नाराजगी जाहिर की। वहीं बगल नदौली गांव में सीसी रोड देख संतुष्टि जाहिर की। शेखपुर सुतौली गांव में निर्माणाधीन पक्के नाले के काम की गुणवत्ता परखी। मजदूरों से बात कर बालू सीमेंट के रेसियो की जानकारी लिया। इसके अलावा उन्होंने छतौरा, धमौर, मुजुक्कीपुर और ताजूपुर का भी निरीक्षण किया। इन गांवो में पक्के कामों को लेकर बीडीओ संतुष्ट दिखे। उन्होंने सभी प्रधान और सचिवों को निर्देशित किया कि सभी को काम गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा के भीतर पूर्ण अवश्य कराएं।


















