जौनपुर : सब्जी मंडी में लगे हैंडपंप को निर्माणाधीन चौकी परिसर में लगाने से लोगों में आक्रोश

जौनपुर : सब्जी मंडी में लगे हैंडपंप को निर्माणाधीन चौकी परिसर में लगाने से लोगों में आक्रोश

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               क्षेत्र के बीबीगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी में 15 वर्ष पूर्व विधायक निधि से लगाए गए हैंड पंप को प्रधान द्वारा निर्माणाधीन पुलिस चौकी परिसर में लगाए जाने से बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। बाजार निवासी अरुण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।

बताते हैं कि वर्ष 2008 में क्षेत्रीय विधायक रहे जगदीश सोनकर से लोगों ने सब्जी मंडी में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। जिस पर विधायक ने अपनी निधि से इन्डिया मार्का हैंड पंप लगवाया था। जो लोगों की प्यास बुझाने में सालों से कारगर सिद्ध होता रहा। कभी कोई ख़राबी होने पर बाजार के लोग उसे ठीक भी कराते रहे।

अरुण कुमार सिंह बताते हैं कि महीने भर पहले प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने बाज़ार से 50 मीटर दूर पर उक्त हैंड पंप को रीबोर कराने का आश्वासन देकर उसे उखाड़ लिया जो अब तक नहीं लगाया जा सका। काफी समय बीत जाने के बाद जब प्रधान से हैंड पंप रीबोर कराने की बात व्यापरियों द्वारा कही गई तो प्रधान इंद्रपाल ने उक्त हैंडपम्प को सब्जी मंडी से लगभग दो किलोमीटर दूर निर्माणाधीन पुलिस चौकी बीबीगंज में लगाने की बात बताई। प्रधान के कृत्य से लोगों में खासी नाराजगी है, वहीं लोग पेयजल की समस्या झेलने को विवश हैं।
Previous articleजौनपुर : लेखपाल पर अधिवक्ता ने लगाया घूस मांगने व मारपीट का आरोप
Next articleजौनपुर : सदैव लोगों को जागरूक करने का कार्य करती है जेसीआई- दिनेश टण्डन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?