जौनपुर : समर कैम्प में ट्रेनिंग के बाद नई प्रतिभाओं का होगा उदय- डा. आलोक

जौनपुर : समर कैम्प में ट्रेनिंग के बाद नई प्रतिभाओं का होगा उदय- डा. आलोक

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जिले में उभरती प्रतिभाओं एवं कलाकारों को उचित मंच देने के उद्देश्य से जस्ट डांस फाउण्डेशन द्वारा डांस, एक्टिंग एवं सिंगिंग रंगमंच कार्यक्रम के लिये समर कैम्प का शुभारम्भ डा. आलोक यादव ने फीता काटकर किया।डा. आलोक यादव ने समर कैम्प की सराहना करते हुए कहा कि यह बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सहभागिता के लिये संजीवनी का काम करेगा।

कैम्प में ट्रेनिंग लेने के बाद नई प्रतिभाओं का उदय होगा जो हमारे जिले के साथ-साथ प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगा। समर कैम्प के संचालक कृष्णा पंडित ने बताया कि यह कैम्प 25 मई से 25 जून तक लगातार चलता रहेगा जो अभिभावक अपने बच्चों को इस कैम्प में शामिल करना चाहते हैं, वह सम्पर्क कर सकते हैं। इस मौके पर पवित्र फ्लैक्स के डायरेक्टर राहुल प्रजापति, डा. ब्रजेश कुमार यदुवंशी, जितेंद्र झा, सर्वेश सिंह, प्रमोद सेठ, राजा यादव, गोविन्द यादव आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : अब न हो मुल्क में कोई दंगा कभी, और मैली न हो अब ये गंगा कभी
Next articleजौनपुर : पत्रकार की भाभी के निधन पर शोकसभा आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?