
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों को शुक्रिया कहा और प्रस्तुति देने वाले कवियों शायरों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे सामाजिक तानेबाने को मजबूत करते हैं। कवि सम्मेलन और मुशायरा के आयोजक खुर्शीद अनवर खान ने बताया कि यह कार्यक्रम हमारी साझी तहजीब की विरासत के जिंदा रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में शंकर कैमूरी ने नात पढ़कर और अज्म शाकरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके एक दूसरे के धर्म का सम्मान करने का संदेश दिया।