जौनपुर : समाधगंज को हरा देहजुरी ने आजाद क्रिकेट ट्राफी पर किया कब्जा
# चेयरमैन श्रीकला धनंजय सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी देकर किया पुरस्कृत
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के खानापट्टी गांव स्थित जलपरी स्टेडियम में चल रहे आजाद स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुकाबले में देहजुरी की टीम ने समाधगंज को आठ विकेट से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया। चेयरमैन श्रीकला सिंह धनंजय ने विजेता ट्राफी प्रदान कर खिलाड़ियों मो पुरस्कृत किया। गत विजेता समाधगंज की टीम पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए दस ओवरों के मैच में 115 रनों पर आल आउट हो गई। 116 रनों के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी देहजुरी के बल्लेबाजों ने बड़े ही आसानी से आठवें ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
















