शिक्षित, ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले को चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा की महिला मतदाता ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना चाहती हैं जो शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं प्रदान प्रदान करने की सोच रखता हो। जाति और धर्म के नाम पर नहीं बल्कि प्रत्याशियों के कर्म के आधार पर बटन दबाएंगे। वह किसी लालच और भावनाओं में बहकर मतदान नहीं करेंगे बल्कि प्रत्याशी की छवि व व्यवहार को देखकर मतदान करेंगे।

ऐसे प्रत्याशी को वह अपना मत देंगी जो मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा और जनता के हित में काम करें। देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है बेरोजगारी भी एक हद तक अपराध को बढ़ावा देती है अगर युवाओं को रोजगार मिलेगा तो देश और प्रदेश का भी विकास होगा। क्षेत्र की युवा वोटर अनुष्का गुप्ता ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल और प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को लालच देने का प्रयास किया जाता है हम लालच में मतदान नहीं करेंगे अपने मन का प्रत्याशी चुनेंगे जो बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व रोजगार जैसी सुविधाओं के साथ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। वहीं आदिति गुप्ता ने कहा कि इस समय समाज में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने की जरूरत है जो दल और प्रत्याशी शिक्षा व चिकित्सा पर बात करेगा उसको चुनेंगे। प्रत्याशी का आंकलन करने के बाद ही मतदान करेंगे महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हो रहे हैं इस पर पूरी तरह अंकुश लगाने की आवश्यकता है महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के साथ अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि का चुनाव करूंगी।


















