जौनपुर : सरायख्वाजा पुलिस ने तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरायख्वाजा पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी करने में उपयोग में लाए जाने वाले सामान को भी बरामद किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने तीनों अभियुक्तों को बुधवार की शाम सात बजे मुड़ैला कौड़िया सम्पर्क मार्ग के पास से गिरफ्तार किया। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।


















