जौनपुर : सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज में किशोरों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

जौनपुर : सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज में किशोरों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

# तीन चरण में कुल 902 किशोर-किशोरियों को लगी वैक्सीन की पहली डोज

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए समय- समय पर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन करना अत्यंत जरूरी है। इसके साथ ही साथ जागरूकता भी बहुत जरूरी है। सभी लोगों को वैक्सीन के साथ एहतियात बरतने की आवश्यकता है उक्त विचार सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज प्रधानाचार्य शाहिद नईम ने कोरोना वैक्सीन शिविर के दौरान कही।

क्षेत्र के तालीमाबाद सबरहद स्थित सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी की चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में दो टीमों ने 205 छात्र- छात्राओं को टीका लगाया गया। जिसमें किशोर किशोरियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मुख्य रूप से राजेश राय, प्रीति यादव, नम्रता, शकुंतला, पूनम राय, शिवांगी यादव, आशा देवी अवधेश तिवारी एंव रामाशीष ने वैक्सीनेशन में महती भूमिका निभाई।

प्रधानाचार्य शाहिद नईम ने बताया कि विद्यालय के तत्वावधान में तीन चरणों में कुल 902 किशोर-किशोरियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। पहले चरण गत 6 जनवरी को 378 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई वहीं दूसरे चरण में सोमवार को 319 किशोरों का वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं तीसरे चरण में बुधवार को 205 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इस दौरान बतौर मुख्य सहयोगी के रूप में मिर्जा जारियाब बेग, शिशिर कुमार यादव, मोहम्मद यासिर, लालमन, दिलीप कुमार, अरशद अली, नसीम, हस्नैन नियाज़ी, मोहम्मद अहसान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : कार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Next articleजौनपुर : साढ़े पांच कुंतल गोमांस और तमंचा के साथ दो गोतस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?