जौनपुर : कार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर : कार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                स्थानीय क्षेत्र के डेहरी गांव में बुधवार की दोपहर कोटेदार के घटतौली व गाली गलौज के साथ कार्ड धारकों से अभद्रतापूर्ण व्यवहार को लेकर दर्जनों से अधिक कार्ड धारकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे कार्ड धारकों ने कोटा निरस्त को लेकर अपनी आवाज उठाई।इस बाबत ग्राम प्रधानपति फरहान अहमद ने बताया कि कोटेदार कार्ड धारकों से अभद्रता करने के साथ कार्ड धारकों को यह कह कर कम राशन देते हैं कि हमे भी राशन कम मिलता हैं इसलिये हम भी कार्ड धारकों को राशन कम देते है।

प्रशासन व कोटेदार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए प्रधानपति ने बताया कि उप जिलाधिकारी व जिला आपूर्ति विभाग जौनपुर को पत्रक सौप कोटा निरस्त करने की मांग की पर अभी तक न ही प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी डेहरी गॉव में आकर जांच की। गॉव में तनाव की स्थिति बनी हुई हैं उन्होंने बताया कि मेरे ही गॉव में मेरी बातों को कोटेदार के द्वारा सम्मान नही किया जा रहा है। उक्त संबंध में प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कार्यवाही नही की जा रही हैं तो मुझे इस संवैधानिक पद पर बैठने की जरूरत ही नही है मैं खुद प्रधान पद से इस्तीफा दे दूंगा।विरोध प्रदर्शन करने वालो में शम्भू, राजकुमार, राजदेव, अब्दुल्ला, दयाराम, मुसाफिर, ककरे आलम, संतोष (पूर्व प्रधान), रविन्द्र, लालजीत, बुधना, कांता, शोभनाथ, सुभाष, राजपत, गुलाब, सकलु समेत अन्य ग्रामवासी मैजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : उचक्कों ने पार किया 70 हजार रूपए
Next articleजौनपुर : सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज में किशोरों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?