जौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ गोवध का वांछित गिरफ्तार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान गोवध में फरार चल रहे एक आरोपित को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह हमराह उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अमरनाथ यादव और दिनेश सरोज के साथ सुबह पौने ग्यारह बजे आजाद नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान गोवध में वांछित मो. वसीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानीमऊ गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ।


















