जौनपुर : चाइनीज मांझे से युवक घायल

जौनपुर : चाइनीज मांझे से युवक घायल

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
             नगर के सरायबीरू मोहल्ला निवासी एक युवक का शुक्रवार की शाम चाइनीज मांझे से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार मुहल्ला सरायबीरू निवासी राजेन्द्र सेठ का 38 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र सेठ किसी कार्यवश अपने आवास से बाइक से अपरान्ह करीब चार बजे कोतवाली चौराहे की ओर जा रहा था की अंग्रेजी शराब ठेके के पास चाइनीज मांझा उस की गर्दन पर आ गया। धर्मेन्द्र ने गर्दन बचा तो लिया किन्तु गर्दन से मांझा हटाने के प्रयास में उसके बाएं हाथ की उंगलियां कट गईं और खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने उसे पास के ही एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। चाइनीज मांझे से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं किन्तु इस की बिक्री रुकने का नाम ही नहीं लेती।
Previous articleजौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ गोवध का वांछित गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : डोभी नेशनल हाई-वे का मामला पहुंचा दिल्ली दरबार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?